बालोतरा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़: हिस्ट्रीशीटर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, कई वाहन बरामद

बालोतरा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़:

 हिस्ट्रीशीटर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, कई वाहन बरामद



बालोतरा- पुलिस ने ऑपरेशन “अश्ववेग” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिकअप, बाइक और एक अल्टो कार बरामद की है।

एसपी रमेश (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान में एएसपी हरफूलसिंह और डीएसपी अनिल पुरोहित के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

जालोर जेल से पकड़ा गया मुख्य आरोपी
पूछताछ में सामने आया कि नेमाराम और हनुमानराम ने जालोर, बिशनगढ़ और बालोतरा क्षेत्र में मिलकर कई वाहन चोरी किए थे। गिरोह का मुख्य आरोपी शैतानराम, जो पहले से जेल में बंद था, उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।



29 मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी शैतानराम के खिलाफ चोरी सहित कुल 29 मामले दर्ज हैं, जो जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर जिलों में दर्ज हैं। वहीं नेमाराम और हनुमानराम के खिलाफ भी पहले से कई मामले दर्ज हैं।

ऐसे करते थे वारदात
गिरोह अल्टो कार का इस्तेमाल कर रेकी करता था और सुनसान जगहों पर खड़े वाहनों को निशाना बनाता था। 8 फरवरी को एक बाइक चोरी और 15 फरवरी को पिकअप चोरी की वारदात भी इसी गिरोह ने कबूल की है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों व वारदातों का पता लगाने में जुटी है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook