बारिश और कम प्रचार के बीच फीका रहा राजस्थान दिवस समारोह, 45 मिनट में निपटा कार्यक्रम

 बारिश और कम प्रचार के बीच फीका रहा

 राजस्थान दिवस समारोह, 45 मिनट में निपटा कार्यक्रम


जालोर-
में राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या इस बार अपेक्षित भीड़ नहीं जुटा सकी। नगर परिषद परिसर स्थित वीरम मंच पर गुरुवार रात आयोजित इस कार्यक्रम में सीमित संख्या में ही लोग पहुंचे, जिसके चलते आयोजन को तय समय से पहले ही समाप्त करना पड़ा।

कार्यक्रम की शुरुआत तहसीलदार व एसडीएम मनोज कुमार ने भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की। इसके बाद शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मंच पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। खास तौर पर केंद्रीय विद्यालय की छात्रा ने ‘जहाज बाई को झूलण दो’ और ‘म्हारो प्यारो राजस्थान’ गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया।

हालांकि, दिनभर खराब मौसम और बारिश के कारण लोगों की उपस्थिति काफी कम रही। साथ ही कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार की कमी भी दर्शकों की संख्या कम रहने की एक बड़ी वजह मानी जा रही है।

करीब 70 से 80 लोगों की मौजूदगी में ही कार्यक्रम संचालित हुआ, जिससे उत्साह में भी कमी नजर आई और अंततः आयोजन को मात्र 45 मिनट में ही समेटना पड़ा।


गौरतलब है कि राजस्थान दिवस के तहत 14 से 19 मार्च तक जिले में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है, जिसमें यह सांस्कृतिक संध्या भी शामिल थी।

और नया पुराने

Column Right

Facebook