जालोर समेत कई स्टेशनों को राहत: लालकुआं–राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 अप्रैल से

जालोर समेत कई स्टेशनों को राहत: 

लालकुआं–राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 अप्रैल से



जालोर -जालोर | गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने उत्तराखंड, राजस्थान और गुजरात को जोड़ने के लिए लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 5 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और सीमित अवधि के लिए संचालित की जाएगी।

इस विशेष ट्रेन का लाभ जालोर जिले के यात्रियों को भी मिलेगा, क्योंकि इसका ठहराव जालोर, भीनमाल और रानीवाड़ा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा।


सिर्फ 4 ट्रिप के लिए चलेगी ट्रेन

रेलवे के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन कुल 4 ट्रिप के लिए चलाई जाएगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक यात्रा मिल सके।


लालकुआं से हर रविवार होगी रवाना

गाड़ी संख्या 05045 लालकुआं-राजकोट स्पेशल ट्रेन 5 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक रविवार को दोपहर 12:35 बजे लालकुआं से रवाना होगी। यह ट्रेन सोमवार दोपहर 12:35 बजे जयपुर पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद 12:45 बजे रवाना होकर शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी।


राजकोट से सोमवार रात को वापसी

वापसी में गाड़ी संख्या 05046 राजकोट-लालकुआं स्पेशल ट्रेन 6 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक सोमवार रात 10:30 बजे राजकोट से रवाना होगी। यह ट्रेन मंगलवार सुबह 4:25 बजे जयपुर पहुंचेगी और 10 मिनट रुकने के बाद आगे बढ़ेगी। ट्रेन बुधवार सुबह 5:15 बजे लालकुआं पहुंचेगी।


जालोर, भीनमाल और रानीवाड़ा को सीधा फायदा

यह ट्रेन मार्ग में किच्छा, बरेली, कासगंज, मथुरा, भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, लूनी, समदड़ी, जालोर, भीनमाल, रानीवाड़ा, पाटन और महेसाणा सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। खासतौर पर जालोर जिले के यात्रियों के लिए यह बड़ी सुविधा मानी जा रही है।


20 कोच की होगी ट्रेन, सभी वर्गों के लिए व्यवस्था

रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए हैं। इनमें

  • 1 सेकंड एसी
  • 2 थर्ड एसी
  • 11 स्लीपर
  • 4 जनरल कोच
  • 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं

इससे हर वर्ग के यात्रियों को उनकी जरूरत के अनुसार यात्रा का विकल्प मिलेगा।

और नया पुराने

Column Right

Facebook