समदड़ी-मोदरान रेलखंड पर ट्रेनों को मिली रफ्तार, अब 110 किमी/घंटा से दौड़ेंगी गाड़ियां

 समदड़ी-मोदरान रेलखंड पर ट्रेनों को मिली रफ्तार, 

अब 110 किमी/घंटा से दौड़ेंगी गाड़ियां



जोधपुर मंडल के समदड़ी-मोदरान रेलखंड पर अब ट्रेनें पहले से ज्यादा तेज गति से दौड़ेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस सेक्शन पर ट्रेनों की अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटा कर दी है। यह नई व्यवस्था करीब 93.69 किलोमीटर लंबे समदड़ी से मोदरान के बीच लागू की गई है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस बदलाव के पीछे ट्रैक में किए गए तकनीकी सुधार और पुराने स्पीड प्रतिबंधों को हटाना प्रमुख कारण है। ट्रैक की गुणवत्ता बेहतर होने से अब ट्रेन संचालन अधिक सुचारू और सुरक्षित तरीके से हो सकेगा।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गति बढ़ाने के साथ सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा गया है और किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया गया है।

इस फैसले से यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। यात्रा समय में कमी आएगी, सफर पहले से अधिक आरामदायक होगा और झटकों में भी कमी महसूस होगी। वहीं, ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने से इस रेलखंड की क्षमता भी बढ़ेगी, जिससे भविष्य में अधिक ट्रेनों का संचालन संभव हो सकेगा।

और नया पुराने

Column Right

Facebook