जोधपुर में मंदिर से लाखों की चोरी, पुजारी के सोते समय गहने ले उड़े चोर 5 किलो चांदी, 7 मुकुट और 22 छत्र चोरी; वारदात से ग्रामीणों में रोष


जोधपुर में मंदिर से लाखों की चोरी, पुजारी के सोते समय गहने ले उड़े चोर

5 किलो चांदी, 7 मुकुट और 22 छत्र चोरी; वारदात से ग्रामीणों में रोष



जोधपुर जिले के लूणी थाना क्षेत्र के सजाडा गांव में स्थित त्रिलोक चंद भारती मंदिर में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर से लाखों रुपए कीमत के चांदी के गहने और धार्मिक सामग्री लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे से 3:30 बजे के बीच चोर मंदिर में घुसे। उस समय मंदिर के पुजारी पिंटू भारती परिसर में ही सो रहे थे, लेकिन चोरों ने बड़ी ही चतुराई से चोरी को अंजाम दिया। चोर करीब 5 किलो चांदी के गहने, 7 मुकुट और 22 छत्र चोरी कर ले गए।

सुबह जब पुजारी की नींद खुली तो मंदिर में सामान बिखरा देख घटना का पता चला। इसके बाद ट्रस्ट सदस्यों और ग्रामीणों को सूचना दी गई, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही लूणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शंभूसिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश तेज कर दी है और मामले की जांच एएसआई छोटूराम को सौंपी गई है।

घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook