फॉर्च्यूनर में नशे की तस्करी नाकाम: दो आरोपी गिरफ्तार, एमडी और अफीम दूध बरामद

 फॉर्च्यूनर में नशे की तस्करी नाकाम: दो आरोपी गिरफ्तार, एमडी और अफीम दूध बरामद


बालोतरा-पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन विषभंजन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फॉर्च्यूनर कार में ड्रग्स की तस्करी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28.9 ग्राम अफीम का दूध और 1.6 ग्राम एमडीएमए बरामद कर कार को भी जब्त कर लिया।

एसपी रमेश (IPS) ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एएसपी हरफूल सिंह मीणा और डीएसपी विकास कुमार के सुपरविजन में कल्याणपुर थानाधिकारी भंवरसिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर एक संदिग्ध फॉर्च्यूनर कार को रुकवाया। तलाशी लेने पर कार से अफीम का दूध और एमडीएमए बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सवाईराम (निवासी सिसोदिया पाना, थाना गिड़ा) और नरेश कुमार (निवासी पटालीनाड़ी, गिड़ा) के रूप में बताई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कल्याणपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की गई फॉर्च्यूनर कार को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों से ड्रग्स के नेटवर्क और खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ जारी है।

इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल मोतीराम, घनश्याम और जोगेंद्र की अहम भूमिका रही

और नया पुराने

Column Right

Facebook