हाथों से खींचा गया भगवान परशुराम का रथ, शोभायात्रा में दिखा आस्था और पर्यावरण संदेश

 हाथों से खींचा गया भगवान परशुराम का रथ, शोभायात्रा में दिखा आस्था और पर्यावरण संदेश


पाली-में भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार सुबह भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति और ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में निकली इस यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

शोभायात्रा आमलेश्वर महादेव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई और शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई लखोटिया रंगमंच पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आकर्षक झांकियों के माध्यम से भगवान परशुराम के जीवन प्रसंगों के साथ जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

यात्रा में घुड़सवार युवक भगवान परशुराम का स्वरूप धारण कर अगुवाई करता नजर आया, जबकि कलाकारों ने शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार महिलाएं भजन गाती रहीं और युवतियां व युवक नृत्य करते हुए जयकारे लगाते चले।












शोभायात्रा का विशेष आकर्षण अंत में युवाओं द्वारा हाथों से खींचा गया भगवान परशुराम का रथ रहा। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसादी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के भामाशाहों को सम्मानित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा

और नया पुराने

Column Right

Facebook