जोधपुर में भीषण गर्मी के बीच मरीजों को राहत,
अस्पताल में टेंट-कूलर की खास व्यवस्था
45 डिग्री तापमान में राहत देने के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल की पहल, बैठने और ठंडे पानी की सुविधा बढ़ाई
जोधपुर में भीषण गर्मी के बीच मरीजों को राहत,
अस्पताल में टेंट-कूलर की खास व्यवस्था
जोधपुर में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच मरीजों और उनके परिजनों को राहत देने के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दिन के समय तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंचने से अस्पताल आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए यह पहल शुरू की गई।
डॉ. विकास राजपुरोहित के नेतृत्व में अस्पताल परिसर के वेटिंग एरिया में टेंट लगाए गए हैं। यहां कूलर और कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, ताकि मरीज और उनके परिजन तेज गर्मी से बचकर आराम से बैठ सकें।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, गार्डन क्षेत्र में छायादार स्टैंड भी तैयार किया गया है। इस स्थान पर लोग आराम कर सकते हैं और भीड़भाड़ से दूर बैठने की सुविधा पा सकते हैं।
इसके साथ ही ठंडे पानी के वाटर कूलर भी लगाए गए हैं, जिससे गर्मी के बीच आने वाले लोगों को तुरंत राहत मिल सके। अस्पताल में भामाशाहों के सहयोग से एक सुविधायुक्त प्रतीक्षालय भी तैयार किया गया है, जहां स्टील की कुर्सियां लगाई गई हैं।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि गर्मी के इस कठिन दौर में मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि इलाज के साथ-साथ उन्हें राहत भी मिल सके।
Our website uses cookies to improve your experience. Learn more
ठीक