जोधपुर में दो दिन जल संकट: मेंटेनेंस के चलते सप्लाई बाधित, कई इलाकों में बदला शेड्यूल


जोधपुर में दो दिन जल संकट: मेंटेनेंस के चलते सप्लाई बाधित, कई इलाकों में बदला शेड्यूल



जोधपुर-शहर के लोगों को भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। पाइपलाइन और फिल्टर प्लांट के जरूरी रखरखाव कार्य के कारण 21 और 22 अप्रैल को शहर के अधिकांश हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) ने इस दौरान पानी स्टोर करने की अपील की है।

विभाग के अनुसार, कायलाना, चौपासनी और सूरपुरा फिल्टर हाउस से जुड़े सभी क्षेत्रों में सप्लाई का शेड्यूल पूरी तरह बदल दिया गया है। 21 अप्रैल को मिलने वाला पानी अब 22 अप्रैल को दिया जाएगा, जबकि 22 अप्रैल की सप्लाई 23 अप्रैल को शिफ्ट कर दी गई है।

वहीं झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े इलाकों—सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, पाल बाइपास और शिल्पग्राम के आसपास—में 21 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक जलापूर्ति सामान्य रहेगी। इसके बाद इन क्षेत्रों में भी सप्लाई का क्रम आगे खिसक जाएगा। यहां 22 अप्रैल की जगह 23 अप्रैल को और 23 अप्रैल की जगह 24 अप्रैल को पानी दिया जाएगा।

पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पाइपलाइनों की मरम्मत और जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने के लिए यह कार्य जरूरी है। हालांकि, इस दौरान शहरवासियों को असुविधा हो सकती है, इसलिए पहले से पानी का पर्याप्त भंडारण करने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रखरखाव कार्य पूरा होते ही जलापूर्ति को पुनः सामान्य कर दिया जाएगा। तब तक लोगों से संयम बरतने और पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करने की अपील की गई है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook