पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल का बड़ा दावा:
“दो दिन से हो रहा पीछा”, पुलिस को दी सूचना
राजस्थान के पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल ने एक गंभीर दावा करते हुए कहा है कि पिछले दो दिनों से एक संदिग्ध वाहन उनका पीछा कर रहा है। उन्होंने बताया कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार व्यक्ति लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
मानवेन्द्र सिंह जसोल ने इसे “तीसरी निगाह” बताते हुए कहा कि उन्हें इस पर संदेह है और इसकी सूचना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि पीछा करने वाला कौन है, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।
मुख्य सचिव से मुलाकात
जोधपुर के सर्किट हाउस जोधपुर में उन्होंने राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर इस पूरे मामले की जानकारी दी।
इज़राइल-ईरान तनाव पर प्रतिक्रिया
अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के युद्ध का असर वैश्विक बाजार पर पड़ता है, जिससे पेट्रोल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति शांत है, लेकिन चिंता बनी हुई है।
पश्चिम बंगाल चुनाव पर बयान
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है। साथ ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के रवैये पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका “रोना” लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत हो सकता है।
रिफाइनरी हादसे और पंचायत चुनाव पर राय
रिफाइनरी हादसे पर उन्होंने कहा कि आधिकारिक रिपोर्ट के बिना स्टील की गुणवत्ता पर टिप्पणी करना उचित नहीं है, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ होगा।
वहीं, पंचायत राज चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह ओबीसी आयोग की रिपोर्ट पर निर्भर करता है। जब तक रिपोर्ट