बाड़मेर: थाने के अंदर से जब्त बाइक चोरी, CCTV से खुलासा—आरोपी गिरफ्तार

बाड़मेर: थाने के अंदर से जब्त बाइक चोरी, 

CCTV से खुलासा—आरोपी गिरफ्तार



 बाड़मेर-राजस्थान के बाड़मेर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस थाना परिसर से ही जब्त बाइक चोरी हो गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार, सदर थाना परिसर में खड़ी जब्त बाइक को एक युवक दिनदहाड़े बिना चाबी के ही खींचकर ले गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब बाइक मालिक कोर्ट के आदेश पर वाहन लेने थाने पहुंचा, लेकिन वहां बाइक गायब मिली। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। थाना परिसर में लगे CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें आरोपी बाइक को खींचते हुए ले जाता नजर आया। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मांगीलाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह बाइक पहले एमवी एक्ट के तहत जब्त की गई थी। आरोपी से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि उसने अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

इस पूरी घटना ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि चोरी थाने के अंदर से ही हुई। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है

और नया पुराने

Column Right

Facebook