- प्रशासन ने खेतड़ी, मंडावा कस्बे के साथ झुंझुनूं के एक हिस्से में कर्फ्यू लगा दिया है
- झुंझुनूं में अब तक 1301 सैंपल भेजे गए, इनमें से 1267 की रिपोर्ट निगेटिव आ गई
एक आईना भारत
झुंझुनू. कोरोना संकट के बीच रविवार को झुंझुनू में 2 नए मामले सामने आए। इनमें एक 40 साल का व्यक्ति संक्रमित मिला, जो 20 मार्च को दुबई से लौटा था। वहीं दूसरा 48 साल का तब्लीगी जमात का व्यक्ति संक्रमित मिला। इससे पहले शनिवार को झुंझुनूं में कोरोना के सात पॉजिटिव मिले। जिसके बाद झुंझुनू में कुल संक्रमितों की संख्या 18 पहुंच गई है। इससे पहले प्रशासन ने खेतड़ी, मंडावा कस्बे के साथ झुंझुनूं के एक हिस्से में कर्फ्यू लगा दिया।
कलेक्टर यूडी खान ने बताया कि यह कर्फ्यू 15 अप्रेल तक प्रभावी रहेगा। मरकज से जुड़े जो भी मामले आ रहे हैं उनके पीछे भारी लापरवाही की कहानियां भी सामने आ रही हैं। ऐसा ही मामला मंडावा के युवक का है। जो मरकज से लौटने के बाद से ही बीमार था। इसके बावजूद बाजार में घूमता रहा। 2 अप्रेल को नाकाबंदी के दौरान मंडावा एसएचओ को शक होने पर उसे रुकवाकर पूछताछ की। तब इसके तब्लीगी जमात से जुड़े होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद उसे जांच के लिए भेजा गया। खेतड़ी के चारों पॉजिटिव भी मरकज से लौटने के बाद जगह जगह घूमते रहे।
दुबई से 20 को लौटा था
रविवार सुबह पॉजिटिव पाए गए सोटवारा निवासी युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। वह 20 मार्च को ही दुबई से लौटा था। विदेश से आने वाले सभी की जांच करने के आदेशों के बाद तीन अप्रैल को युवक का सैंपल लिया था और उसे पुराने अस्पताल भवन के क्वारेंटाइन में भर्ती किया था। पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद उसे जयपुर रैफर कर दिया।

9 तब्लीगी जमात के पॉजिटिव
झुंझुनूं में अब तक 1301 सैंपल भेजे हैं। इनमें से 1267 की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। वहीं 16 की रिपोर्टा आना अभी बाकी है। इसमें 18 पॉजिटिव हैं। बाकी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें तब्लीगी जमात के 9 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

कलेक्टर मंडावा में बोले कर्फ्यू की पालना हो
थाना परिसर में कलेक्टर यूडी खान की अध्यक्षता में बैठक हुई। कलेक्टर ने धारा 144 व कर्फ्यू की सख्ती से पालना के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में पैकिंग दूध सप्लाई कराने पर जोर दिया। बाहर गांवों से दूध लेकर आने पर रोक लगाने के लिए कहा। गली व मोहल्लों में अधिकृत रेहड़ी या वाहन से ही फल-सब्जी बेची जाएगी। रोज मात्र तीन मेडिकल स्टोर ही खोले जाएंगे। जरूरतमंद को आटा प्रशासन के स्तर पर दिया जाएगा। अन्य खरीदने वाले लोगों को 265 रुपए में 10 किलो आटा बेचा