भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गणेश राजपुरोहित ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

सवांददाता हितेश रावल सिरोही सिटी

एक आईना भारत 



कैलाशनगर, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 40 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ग्रामीण मण्डल कैलाश नगर  अध्यक्ष गणेश राजपुरोहित ने भाजपा के स्थापना दिवस पर अपने सभी संस्थापक सदस्यों व नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिनके परिश्रम से भाजपा को न सिर्फ विश्व की बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ बल्कि यह एक भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद ओर विकासोन्मुख राजनीति का पर्याय बन चुकी हैं। तथा भारत की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप देश के पुननिर्माण, राष्ट्र सेवा, समाज सेवा के लिए समर्पित ओर अंत्योदय की भावना को साकार रूप देती भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 40 वर्ष पूर्ण होने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यह जानकारी कारी कैलाश राजपुरोहित ने दी।



और नया पुराने