एक आईना भारत
नावां सिटी-संवाददाता कानाराम प्रजापती डाबसी
प्रदेश में कोरोना वैश्विक महामारी के समय में राज्य का प्रत्येक चिकित्सक अपनी जान की परवाह किए बिना राज्य को कोरोना के कहर से बचाने के लिए समर्पित है लेकिन राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के चिकित्सकों के प्रति दिखाई जा रही गैर जिम्मेदार और लापरवाही पूर्ण कार्यशैली प्रदेश के हित में नहीं है । राजस्थान युवा डॉक्टर्स फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक डॉ विवेक माचरा ने कहा है कि राजस्थान के चिकित्सक कोरोना संक्रमित मरीजों से लेकर , संदिग्ध मरीजों , कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्रों , रेड अलर्ट इलाकों में अपनी सेवा दे रहें हैं , लेकिन आज दिन तक इन चिकित्सकों को खुद की सुरक्षा के लिए उचित PPE किट , एन 95 मास्क सहित अन्य आवश्यक सामग्री नहीं मिलना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा की कार्यशैली और प्रतिबद्धता पर सवाल उठता है । राजस्थान युवा डॉक्टर्स फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक डॉ विवेक माचरा ने बताया कि देश की प्रतिष्ठित एसएमएस मेडिकल कॉलेज एवम् हॉस्पिटल में रेजिडेंट डॉक्टरों का कोरोना संक्रमित होना हम सब के लिए चिंताजनक है , सरकार को इसके लिए उचित कदम शीघ्र उठाने होंगे । डॉ विवेक माचरा ने पूरे प्रदेश की प्रत्येक PHC और CHC सहित सभी अस्पतालों पर कार्यरत प्रत्येक चिकित्सा कर्मी के लिए कोरोना संक्रमण से बचने के लिए विशेष सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है ।

Tags
agawari
ahore
corona
Covid_19
ek aaina bharat
fulera
Jaipur
Jaipur News
jalore
Jodhpur
keru
mirror india news
nagour
nanva
pali
Rajasthan
Rajasthan News
sayla
sirohi