कोरोना से लड़ने के लिए मास्क वितरित किये



सांभरलेक/संवादाता-कानाराम प्रजापति


सांभरलेक(निस):-कस्बे के महर्षि वाल्मीकि  एक आशा की किरण सेवा संस्था सांभर लेक द्वारा  आज कस्बे में सुरक्षा कर रहे पुलिसकर्मियों को और इस महामारी में सहयोग कर रहे वोलेंटियर को मास्क वितरित किये गये संस्था के उपाध्यक्ष अभिलाष तंबोलिया ने बताया कि अपने खर्चे पर घर पर मास्क बना कर कोरोना वायरस से लड़ने के लिये लोगो की सेवार्थ में सुरक्षा के लिए मास्क बनाकर बांटे व गरीब  लोगो को भोजन सामग्री भी पहुचाई गई जो इस समय बेरोजगारी ओर संकट से झूझ रहे है  वाल्मीकि सेवा संस्था  सांभर हमेशा अपने प्रयास से लोगो को कोरोना वाइरस से लड़ने ओर घर मे रहने के लिये सभी को प्रेरित कर जागरूक कर रही है साथ ही संस्था के अध्यक्ष सोनू लखन ओर उपाध्यक्ष अभिलाष तम्बोलिया ने  मानव सेवा में लगातार सक्रिय होकर ये कार्य सुचारू रूप से करने के लिए लगे हुए है ।
और नया पुराने

Column Right

Facebook