सीएमएचओ ने किया कोविड केयर संेटर का निरीक्षण।।
एक आईना भारत
रिपोर्ट पदमाराम
जालोर 22 मई। जिले में कोराना वायरस संक्रमण से संक्रमित व्यक्तियांे का ग्राफ बढता ही जा रहा है। शनिवार को प्राप्त रिपोर्ट में 13 व्यक्तियों की कोरोना पाॅजिटिव होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। साथ ही जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ कर 149 हो गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. गजेन्द्र सिंह देवल ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या प्रतिदिन बढ रही है। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता के निर्देशन में कोरोना संक्रमण की कडी को तोडने के लिये चिकित्सा विभाग द्वारा हर स्तर पर व्यापक प्रबंध किये जा रहे है। आज आयी रिपोर्ट मंे 13 नये कोरोना पाॅजिटिव समेत जिले में कुल कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या 149 हो गई है।
डा. देवल ने बताया कि शनिवार को प्राप्त रिपोर्ट में 127 व्यक्त्यिों की सूची प्राप्त हुई है जिसमें 114 नेगेटिव एवं 13 व्यक्तियों कोरोना पाॅजिटिव पाये गये है। कोरोना पाॅजिटिव व्यक्तियों में 7 मांडोली, 1 आहोर, 1 चौराउ, 1 रेवतडा, 1 लुर, 1 सिवणा एवं 1 काछेला चितलवाना निवासी पाॅजिटिव पाया गया है। कोरोना पाॅजिटिव व्यक्तियों के निवास स्थान मंे कंटेनमेंट जोन घोषित कर विभाग की टीमों द्वारा सर्वे कर घर घर गहनता से स्क्रीनिंग की जा रही है। कोरोना संक्रमितों के सम्पर्क मंे आने वाले सभी लोगो की स्क्रीनिंग कर क्वारन्टाईन किया जा रहा है, वहीं उनके सैम्पल संग्रहण कर कोरोना संक्रमण जांच हेतु भिजवाये जा रहे है।
*अब तक लिये 5835 सेम्पल, 3927 नेगेटिव, 149 पाॅजिटिव एवं 1750 प्रक्रीयाधीन।*
सीएमएचओं डा. देवल ने बताया कि संदेहास्पद व्यक्तियों एवं कोरोना संक्रमित लोगो के सम्पर्क में आये व्यक्तियो में से जिले में अब तक कुल 5835 सेम्पल लिये गये है इनमें से 3927 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है जिले में अब तक कुल 149 व्यक्ति कोरोना संक्रमण पाॅजिटिव पाये गये है। वहीं 1750 सेम्पल प्रक्रियाधीन है। वहीं कोरोना पाॅजिटिव आये लोगो के रिपीट जांच मंे 10 लोगो की द्वितीय जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई है।
*शनिवार को 28 हजार 974 लोगो की हुई स्क्रीनिंग।।*
सीएमएचओ डा. देवल ने बताया कि कोरोना संक्रमण की श्रृंखला को तोडने में चिकित्सा विभाग के कार्मिक तत्परता से जुटे हुए है। विभाग की टीमों द्वारा कंटेनमेंट जोन में घर घर जाकर सर्वे कर आमजन को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को जिले मंे 566 टीमों द्वारा 9 हजार 108 घरो का सर्वे कर 28 हजार 974 लोगो की स्क्रीनिंग की गई। वहीं जिले में कोरोना पाॅजिटिव पाये गये क्षेत्रों में विभाग की टीमों द्वारा पुनः गहनता से स्क्रीनिंग कर संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आये लोगो को संस्थागत क्वरानटाईन कर उनके सैम्पल जांच हेतु भिजवाये जा रहे है।
*सीएमएचओ ने किया कोविड केयर संेटर का निरीक्षण।।*
शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. गजेन्द्र सिंह देवल ने कोविड केयर सेेंटर राजकीय बालिका आवासीय विघालय भैंसवाडा आहोर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोविड केयर सेंटर में जिले में पाॅजिटिव पाये गये समस्त कोरोना संक्रमण से संक्रमित व्यक्तियों को रखा गया है। जहां चिकित्सीय देखभाल में उनका उपचार किया जा रहा है। सेंटर में दी जा रही सुविधाओं एवं चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लेकर संबधित अधिकारी एवं कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिये गये। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा. एस. पी. शर्मा, बीसीएमओ जालोर डा. भजनाराम विश्नोई, लक्षमण भादरू, सरफराज अली मौजूद थे। साथ ही सीएमएचओ डॉ देवल द्वारा आहोर ब्लॉक के पीएचसी भाद्राजून, निम्बला एवं घाणा सेक्टर के उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Tags
ahore
badmer
ekaainabharat
gajendraekaainabharat
jalore
Jodhpur
mirror india news
nagour
pali
Rajasthan
Rajasthan News
