480 वी जयंती पर चूंडावत *480 बार सूर्य नमस्कार से करेंगे महाराणा प्रताप को वंदन



     एक आईना भारत  उदयपुर

 निजी संवाददाता

  उदयपुर    अपने धर्म के अनुपालन में अनगिनित कष्टों का वरण कर दुखमय जीवन जीकर लाखों लोगों के हृदय में बसने वाले *वीर शिरोमणि, राष्ट्रीय गौरव, क्षत्रिय कुलभूषण, महान योद्धा और अद्भुत साहस* के प्रतीक प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की 480 वीं जयंती के अवसर पर *अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मेवाड के उपाध्यक्ष  रणवीर सिंह  ने बताया की गांव डाकन कोटडा में जन्मे *प्रीतम सिंह चुंडावत* ज्येष्ठ शुक्ला तृतीया को प्रभात वेला में लाइव मंत्रोच्चारण के साथ *480 सूर्य नमस्कार* लाइव लगाकर महाराणा प्रताप को समर्पित करेंगे ।
 चुंडावत ने बताया  कि सूर्य नमस्कार योगिक क्रियाओं में सबसे लोकप्रिय व महत्वपूर्ण है जो आसन, प्राणायाम व मुद्राओं का लाभ एक साथ प्रदान करता है । सूर्य प्रत्यक्ष दिखाई देने वाला जीवन प्रदाता भगवान है। सूर्य के दर्शन मात्र से तेज एवं शक्ति शरीर में प्रवेश करती है साथ ही सूर्य नमस्कार शरीर मन व बुद्धि को पोषण देता है आज विश्व में जो भयावह स्थिति बनी हुई है *हम सभी देशवासियों को प्रताप के पद चिन्हों पर चलकर* इस *कोरोनावायरस* से मुकाबला कर इस पर विजय हासिल करनी चाहिए ।  चुंडावत कोरोना महामारी कोविड-19 के इस दौर में गांव डाकन कोटडा, उमरडा, धोल की पाटी ,अंबा फल्ला आदि क्षेत्रों में लोगों से जनसंपर्क कर इस महामारी से बचने के लिए योग प्राणायाम आदि के बारे में जानकारी दे रहे हैं साथ ही गांव में आयुर्वेदिक काढा भी पिला रहे है।
और नया पुराने

Column Right

Facebook