रांका भवन ट्रस्ट कर रहा जरूरतमन्दों की सेवाएं।

रांका भवन ट्रस्ट कर रहा जरूरतमन्दों की सेवाएं। 

एक आईना भारत / संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित

सिवाना :-  कस्बे के वाला वाली वास में स्थित रांका भवन ट्रस्ट कार्यालय में रांका भवन ट्रस्ट सिवाना के ट्रस्टी भामाशाह समाजसेवी बाबूलाल वंशराजजी रांका एंव अशोक कुमार महेंद्र कुमारजी रांका द्वारा कोरोना वायरस को लेकर चल रहे तृतीय लोकडाउन  के दौरान जरूरतमंदोंमन्दो की गत छब्बीस दिनों से लगातार सेवाएं की जा रही है। जेन युवक संघ अध्यक्ष जोगेन्द्र रांका ने बताया की जरूरतमंद परिवारों को गत छब्बीस दिनों से भोजन पैकेट वितरण की व्यवस्थाए चल रही है। वही जरूरतमन्दो को 100 किट भी वितरित किए जा चुके है। सोमवार को भी जरूरतमन्दों को 650 भोजन के पैकेट वितरित किए गए। रांका भवन ट्रस्ट के ट्रस्टी समाजसेवी बाबूलाल वंशराजजी रांका एंव अशोक कुमार महेंद्र कुमारजी रांका परिवार समाजसेवाओ में हमेशा अग्रणी रहा है। जोगेंद्र रांका ने बताया की देशभर में फैली कोरोना महामारी को लेकर रांका भवन ट्रस्ट द्वारा इस भयंकर महामारी से बचाव के लिए कस्बे में सेनेटाईजर, हाथ के ग्लाऊज,मास्क भी उपलब्ध करवाए है। वही जरूरतमन्दों को निःशुल्क दवाईया भी वितरित की जा रही है। इस अवसर पर अशोक चोपड़ा, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, हर्ष जेन, ऋषभ जेन, अरविंद, विष्णु ठाकूर, राणसिंह, सहित कार्यकर्ता समाजसेवा कार्यो में जुटे हुए है। 



और नया पुराने

Column Right

Facebook