भामाशाहों के सहयोग से रामदेव ने राशन सामग्री बाटी
एक आईना भारत / संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित
सिवाना :- कस्बे के जाने माने प्रतिष्ठित वकिल व ब्लांक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुनमचंद रामदेव ने भामाशाहों के सहयोग से आज लांकडाउन के 48 वें दिन जरुरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरण कि। रामदेव ने बताया कि भामाशाह तेजराज गौलेच्छा,प्रकाश चंद बालड,राजु भाई जैन के सहयोंग से में स्वयं सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच उनके घर जा-जा कर राशन का वितरण कर रहा हूं। यह वितरण इसी तरह पूरे उपखंड क्षेत्र में किया गया है। वितरण में ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया था जिनको राशन पानी की वास्तव में किल्लत थी। इस कोविड-19 महामारी के कारण पूरी अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गयी है जिसका असर प्रतिदिन कमाने खाने वालों की लिए बहुत ही दर्दनाक हो गयी थी। जिसको देखते हुए 48 दिनों से ज़रूरतमंद को राशन उपलब्ध करवा रहे है !
इनका कहना है =
"कहीं से भी सूचना मिलती है तो वहां जाकर भी मदद की जाती है। प्रतिदिन गांव - गांव घर घर जाकर जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया गया। जरुरतमंदों की इस संकट के समय में मदद करनी चाहीए। लॉक डाउन के कारण कई लोग परेशान है। जिनकी मदद करना जरुरी है।
पुनमचंद रामदेव
ब्लांक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सिवाना