श्रमिकों के आवागमन हेतु सफर अनुरोध पत्र जारी - पंकज प्रताप सिंह

श्रमिकों के आवागमन हेतु सफर अनुरोध पत्र जारी - पंकज प्रताप सिंह

एक आईना भारत/ संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित

सिवाना - अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के आह्वान पर प्रवासी श्रमिकों के आवागमन में सहायता एवं समन्वय हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट द्वारा प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है। कांग्रेस के नेता व खनन प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव  पंकज प्रताप सिंह ने बताया कि यदि कोई प्रवासी श्रमिक है तो इस फ़ॉर्म के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभाग एवं जिला स्तर के कन्ट्रोल रूम से सम्पर्क कर सकते है।पंकज प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस हर व्यक्ति के दु:ख-दर्दो मे कंधा से कंधा मिलाकर साथ चल रही है प्रवासी श्रमिको को उनके घरो तक पहुंचाने के लिए गहलोत सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होने बताया कि इस लिंक https://forms.gle/n7GT8ZZR8aw8mQc7A पर क्लिक कर फॉर्म को भरे जिसके बाद कंट्रोल रूम द्वारा आपसे सम्पर्क किया जाएगा।
और नया पुराने

Column Right

Facebook