उप मुख्य सचेतक रतन देवासी ने सायला क्षेत्र का दौरा कर मनरेगा कार्यों का जायजा लिया



एक आईना भारत
 रिपोर्ट पदमाराम

 मोदरान।.पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी ने सायला क्षेत्र का दौरा कर मेंगलवा, भुण्डवा सहित गांवों में मनरेगा कार्य का निरिक्षण किया। इस दौरान देवासी ने मनरेगा मेट से कार्य स्थल पर लगे टेंटों, पानी, सेनेटाईजेशन, ग्लूकोज पॉवडर सहित विभिन्न सामग्री की उपलब्धता की जानकारी ली तथा कार्य स्थल पर श्रमिकों से चर्चा कर सोशल डिस्टेंस रख कर कर कार्य करने को कहा। देवासी ने कहा कि राज्य सरकार ने इस कोरोना महामारी संकट के समय मे हर घर तक रोजगार देने के लिए युद्ध स्तर पर मनरेगा कार्य पर जरूरत मंदो को लगाया गया है। ताकि हर जरूरत मंद परिवार को रोजगार मिल सके। उप मुख्यमंत्री व पंचायती राज मंत्री सचिन पायलट के नेतृत्व में मनरेगा में ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है इस दौरान राज्य में मनरेगा कार्यो में श्रमिकों की संख्या 40 लाख से भी ऊपर है। यह देश मे अपने आप मे एक ऐतिहासिक ओर सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि मनरेगा कार्य मे कोई कमी नही आने देगे तथा ओर भी जरूरत के हिसाब से कार्य सेक्शन करवाये जाएंगे। इस दौरान एडवोकेट ईश्वरसिंह देवड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी लालसिंह भूण्डवा, गोपाल देवासी, कनिष्ठ अभियंता सौरभ सिंह, मेंगलवा सरपंच केराराम राणा, उप सरपंच मोहित राजपुरोहित, भूण्डवा सरपंच प्रतिनिधि शेलेन्द्र सिह, ग्राम विकास अधिकारी जामताराम सहित कई जने मौजूद रहे।
और नया पुराने

Column Right

Facebook