गरीब व असहाय लोगों के लिए सहारा बना रांका भवन ट्रस्ट


एक आईना भारत 
बाड़मेर
प्रवीणसिंह राजपुरोहित
गरीब व असहाय लोगों के लिए सहारा बना रांका भवन ट्रस्ट 

जरुरतमंद परिवारों को दे रहे निशुल्क दवाईयां, पानी टेंकर व भोजन

2014 से आज तक शहर में विभिन्न विकास कार्यों में ट्रस्ट ने  सहयोग दिया

सिवाना। कस्बे में रांका भवन ट्रस्ट की ओर से बाबुलाल वंशवाद रांका एवं अशोक कुमार महेंद्र कुमार रांका के निर्देशानुसार इस कोविड़ 19 के कारण लगे लॉकडाउन में लगातार गरीब ,दिहाडी,असहाय,निर्धन,निशक्तजनों,और जरुरतमंदो को दोनो समय का खाना ट्रस्ट द्वारा उनके घर - घर जाकर पहुचाया जा रहा है। कोराना महामारी के बीच लॉकडाउन में कोई भी निराश्रित एवं दैनिक मजदूरी करने वाला परिवार भूखा नहीं रहे। इस संकल्प के साथ राका भवन ट्रस्ट की ओर से भोजन बनाने से वितरण तक की व्यवस्था रांका भवन ट्रस्ट में जारी है। रांका भवन ट्रस्ट में संचालित भोजन व्यवस्था में दिनभर भट्टी की आस पर पूरी बनाने के साथ शुद्धता से सब्जी पकाई जा रही है और उसके बाद भोजन के पैकेट बनाकर प्रतिदिन 1000 से 1200 भोजन  पैकेट वितरित किए जाते हैं। रांका भवन ट्रस्ट की ओर से सामग्री वितरण के साथ लोगों को लॉक डाउन के पालना और वितरण के समय सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है ट्रस्ट  बिमार व्यक्तिओं को दवाई, पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था, पानी के केम्पर सहित विभिन्न सामाजिक सेवाओं में भाग ले रहा है.! इस दौरान जोगेंद्र रांका, अशोक बागरेचा, अशोक चोपड़ा सहित कई युवा अपनी सेवा दे रहे हैं!
और नया पुराने

Column Right

Facebook