धवल ने नरेगा मजदूरों को सामाजिक दूरी का पालन करना की बात कहीं

एक आईना भारत

भरतसिंह राजपुरोहित अगवरी


अगवरी में  पिछले 10 दिनों से नरेगा का कार्य शुरू है जिसकी इस समय समय पर मॉनिटरिंग ग्राम विकास अधिकारी लाखाराम देवासी द्वारा की जा रही है लेकिन   रविवार को जब नरेगा का कार्यक्रम चल रहा था तो सूचना मिली की वहां पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है तब रोजगार सहायक कुपाराम धवल  और इनके साथ में श्री राजपुरोहित रघु सेना प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भरत सिंह राजपुरोहित   जोग सिंह राजपुरोहित  दशरथ सिंह राजपुरोहित महेंद्र सिंह राजपुरोहित श्रवण सिंह राजपुरोहित ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश की   कोरोना रूपी महामारी से बचने के लिए हमें सामाजिक दूरी का पालन करना बहुत जरूरी है हमें अपनों के लिए अपने परिवार के लिए और अपने देश के लिए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नरेगा का कार्य करना है क्योंकि हम सामाजिक दूरी का पालन नहीं करेंगे तो फिर यह बीमारी हमें अपनी चपेट में ले सकती हैं उसके बाद सभी लोगों को  क्रमबद्ध  तरीके से अलग-अलग जगह पर काम  करवाने का कहा गया  कुपाराम ने बताया की  रोजाना नरेगा कार्यों की  चेकिंग की जाएगी
और नया पुराने