कोरोना महामारी बीमारी से बचने का संदेश:-पुरोहित कोरोना को हराना हैं देश को बचाना है - पुरोहित

एक आईना भारत सिरोही

भारतीय जनता पार्टी के कैलाश नगर मंडल अध्यक्ष गणेश राजपुरोहित ने लोगो को कोविड 19 से बचने हेतु सरकार व प्रशासन के दिशा निर्देशों का पूर्ण पालन करने हेतु आव्हान किया हैं। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को राष्ट्र हित मे सफल बनाना हैं। आज पूरा देश इस वैश्विक महामारी से गुजर रहा है तब आवश्यता है कि हम व्यक्तिगत राजनीति से ऊपर उठकर इस देश के जिम्मेदार नागरिक बने। सोशल डिस्टेंसिग का पूर्ण पालन करते हुए अनिवार्य रूप से मास्क पहने। इसके साथ ही योग व विभिन्न तरीकों व खानपान से अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये।
आज हम स्वयं जागरूक होकर जब इसका कड़ाई से पालन करेंगे तो निश्चित रूप से कोरोना पर विजय प्राप्त होगी।
क्योकि बचाव ही इसका एक मात्र उपाय हैं। आज इस विकट परिस्थिति में सम्पूर्ण मानवजाति को उबारने हेतु सभी को संकल्पित होकर एकजुटता का परिचय देना होगा।

फ़ोटो: समाज सेवी गणेश राजपुरोहित
और नया पुराने

Column Right

Facebook