पूर्व मंत्री भोपाजी के पिता को श्रद्धा-सुमन किए अर्पित आहोर विधायक राजपुरोहित ने।
एक आईना भारत
जालोर।
पूर्व गोपालन व देवस्थान मंत्री ओटाराम देवासी के पिता हेमाराम देवासी मुंडारा के निधन पर आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित व आहोर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों ने मुंडारा पहुँचकर पार्टी परिवार की ओर से शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की तथा विधायक आहोर ने इस दुःख की इस घड़ी में सांत्वना देते हुए सयंम बरतने का आग्रह किया,और दिवगंत को श्रद्धा सुमन अर्पित किये,और विधायक छगनसिंह राजपुरोहित व भाजपा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के पिता के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर सवेंदना प्रकट की और विधायक राजपुरोहित ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा भाजपा परिवार आपके साथ है।इस दौरान हकमाराम प्रजापत भाजपा मंडल अध्यक्ष आहोर, मांगीलाल राव भाजपा मंडल अध्यक्ष चांदराई, जेठूसिंह मांगलिया मंडल महामंत्री, मोनू भाई राठी,मांगीलाल देवासी आदि लोग मौजूद रहे,इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री देवासी ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं,शुभचिंतकों और आहोर विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से जताई गई संवेदना के प्रति आभार प्रकट किया।
Tags
ahore
badmer
ekaainabharat
gajendraekaainabharat
jalore
Jodhpur
mirror india news
nagour
pali
Rajasthan
Rajasthan News