सोजत रोड. कस्बे में लॉक डाउनलोड के चलते दिल्ली से आए भाट समाज के लोग 2 माह से अपने रिश्तेदारों के यहाँ फंसे हुए थे।
दो दिन से इन्हें सोजत रोड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और नंबर 1 स्कूल में प्रशासन द्वारा ठहराया गया है।
प्रशासन के कहने पर इनके लिए सेवा भारती जैन संघ व भामाशाह द्वारा 80 लोगों की तत्काल भोजन की व्यवस्था की गई।
इस लॉक डाउन के दौरान जैन संघ व भामाशाहो के सहयोग से सेवाभारती की ओर से प्रतिदिन 300 से भी अधिक परिवारों को भोजन बनाकर वितरित किया गया। अभी कस्बा कंटेन्मेंट जॉन में आने से यह सेवा बन्द रखी गई है।
इस व्यवस्था में ओम प्रकाश लोहार राजेश गुन्देचा, प्रकाश पालरिया, लक्ष्मीकांत भाटी, पारस गुप्ता, जय कुमार सेन, मांगीलाल सोनी,रजत तिवारी, चंदन बाबानी, चेतन प्रजापत, दिनेश खिवेसरा,विनोद सेन सहित कार्यकर्ता इस पुण्य कार्य मे सेवाएं दे रहे है।
Tags
ahore
badmer
ekaainabharat
gajendraekaainabharat
jalore
Jodhpur
mirror india news
nagour
pali
Rajasthan
Rajasthan News
