जरूरतमंदों को बांटे छ: सौ भोजन के पैकेट


एक आईना भारत/ संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित
सिवाना :- कस्बे के वाला वाली वास में स्थित रांका भवन ट्रस्ट में भामाशाह बाबूलाल वंशराज रांका एवं अशोक कुमार महेंद्र कुमार रांका के निर्देशानुसार सहधर्मी कार्य के अंतर्गत प्रतिदिन  650 गरीब दिहाड़ी मजदूरों को भोजन के पैकेट वितरण किए।भोजन पैकेट का कार्य रांका भवन ट्रस्ट में  किया गया। जोगेंद्र रांका ने बताया कि सदस्यों ने भोजन बनाने एवं पैकिंग करने में सहयोग प्रदान दिया। इस अवसर पर अशोक चोपड़ा, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, हर्ष जेन, ऋषभ जेन, अरविंद, विष्णु ठाकूर, राणसिंह, सहित कार्यकर्ता समाजसेवा कार्यो में जुटे हुए है। 


और नया पुराने