गुड़ानाल के बाद सिणेर में भी एक पॉजिटिव मिला।
एक आईना भारत/ संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित
उपखण्ड में कोरोना मरीजो की संख्या चार हुई।
सिवाना :- उपखंड क्षेत्र में गुड़ानाल के बाद अब सिणेर ग्राम पंचायत में भी बुधवार को एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है बाड़मेर के पीएमओ बी एल मंसुरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हड़मत सिंह पुत्र नरपत सिंह राजपुरोहित निवासी सिणेर मुम्बई से एक ही वाहन से आये थे गुड़ानाल और सिणेर के दोनों पॉजिटिव है। सिणेर पॉजिटिव घर मे ही आइसोलेट था। इन दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री एक ही है। सूचना मिलते ही चिकित्सा विभाग व उपखण्ड प्रशासन की टीम सिणेर पॉजिटिव के घर पहुँच गई है। उपखण्ड क्षेत्र में कोरोना मरीजों की संख्या चार तक पहुँच गई है।
Tags
badmer
ekaainabharat
gajendragehlot
gajendraprasad
jodhupur
Rajasthan
rajasthannews
siwana
themirrorindianews