मोती सिंह राजपुरोहित पराखिया ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान



एक आईना भारत

भरतसिंह राजपुरोहित अगवरी


सुमेरपुर  के निकटवर्ती फालना जैन अस्पताल में भर्ती मरीज रेखा कंवर   पत्नी शैतान सिंह राजपुरोहित पावा को गर्भावस्था के दौरान एक यूनिट बी पॉजिटिव फ्रेश ब्लड की आवश्यकता हुई परिजनों ने सभी जगह प्रयास किए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली जब इसकी जानकारी भीम सिंह द्वारा राजस्थान रक्त सेवा संस्थान सुमेरपुर के   अध्यक्ष जोरावर सिंह देवड़ा  को मिली  उन्होंने इसकी सूचना पाली जिला उपाध्यक्ष कान सिंह राजपुरोहित को दी कान सिंह राजपुरोहित ने अपने गाँव से  मोती सिंह राजपुरोहित को अपने साथ भगवान महावीर अस्पताल सुमेरपुर लेकर आए और ब्लड बैंक में जाकर मोती सिंह राजपुरोहित ने रक्तदान किया   राजपुरोहित के रक्तदान करने पर परिजनों ने राहत की सांस ली इस केस में   जबर सिंह राजपुरोहित  ने भी सहयोग किया राजपुरोहित के रक्तदान करने पर राजस्थान रक्त सेवा संस्थान सुनील अग्रवाल ने रक्तदाता का आभार व्यक्त किया राजस्थान रक्त सेवा संस्थान सुमेरपुर में एक अग्रणी संस्था के रूप में कार्य कर रहा है इनका उद्देश्य ही है हर जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध करवाना
और नया पुराने

Column Right

Facebook