कोरोना वायरस के उन्मूलन के लिए किया हवन यज्ञ
एक आईना भारत / संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित
सिवाना :- विश्वव्यापी कोरोना वायरस के उन्मूलन को लेकर गुरुवार को बालु स्थित हनुमान जी मंदिर के प्रांगण में भाजयुमो ने हवन यज्ञ का आयोजन किया। भाजयुमो बालोतरा जिला अध्यक्ष सोहन सिंह भारत ने हवन कुंड में आहूति देकर ईश्वर से विश्व शांति एवं कोरोना वायरस के उन्मूलन की कामना की। हवन कुंड में आहूति देने के दौरान श्रद्धालुओं ने फिजिकल डिस्टेंसिग का भी पालन किया। इस अवसर पर भायल ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व कोरोना वायरस के संक्रमण से त्राण पाने के लिए त्राहिमाम कर रहा है। ऐसी स्थिति में हवन यज्ञ की अहमियत और भी बढ़ जाती है। आज हिन्दू संस्कृति उसकी उपासना विधि को पूरी दुनिया के लोग मुक्तकंठ से प्रशंसा कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश जोशी सिवाना, हुकम सिंह गुड़ा नाल, लोकेन्द्रसिंह भायल, राकेश प्रजापत ,युवा मोर्चा सिवाना मंडल अध्यक्ष शेकर प्रजापत,आदि मौजूद रहे।
Tags
badmer
ekaainabharat
gajendragehlot
gajendraprasad
jodhupur
Rajasthan
rajasthannews
siwana
themirrorindianews