एक आईना भारत
बाड़मेर प्रवीणसिंह राजपुरोहित
![]() |
भीषण गर्मी में बेजुबान पशुओं को गुड़ खिलाकर मुख्यमंत्री गहलोत का मनाया जन्मदिन |
सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कांग्रेस जनों ने मनाया मुख्यमंत्री गहलोत का 70वां जन्मदिन
अजीत । कस्बे में ललेची माता गौ-शाला के संरक्षक नृसिंहदास महाराज के पावन सानिध्य में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 70 वां जन्मदिवस सादगी पूर्वक मनाते हुए भीषण गर्मी में बेजुबान पशु पक्षियों को चारा पानी उपलब्ध करवाने की मुहिम के तहत गौ-शाला उपस्थित गौवंश को हरा-चारा व गुड़ वितरण किया गया।
इस दौरान सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री हुकमसिंह अजीत ने कहां कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जन्मदिन के उपलक्ष पर कार्यकर्ताओं से वैश्विक कोरोना संक्रमण महामारी के आपदा में सोशल डिस्टेंसिंग को मध्यनजर रखते हुए गरीब असहाय सहित जरुरुतमन्दों को राहत व भीषण गर्मी में बेजुबान पशु पक्षियों चारा पानी उपलब्ध करवाने की अपील उनके सादगीपूर्ण जीवन चरित्र को परिलक्षित करता है जो कि हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। हमें उनके महान व्यक्तित्व से शिक्षा लेनी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी (खादी-प्रकोष्ठ) के सचिव अरुण व्यास ने कहां कि अशोक गहलोत सादा जीवन-उच्च विचार के गांधीवादी नेता है। उनका जीवन व कार्यशैली अनुकरणीय होने के कारण ही आज प्रदेश कोरोना महामारी के विकट घड़ी में मजबूती से खड़ा हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव जाकिर पठान ने कहा कि कोविड19 विश्वव्यापी आपदा के विकट घड़ी में आज कांग्रेसजनों द्वारा हर जरूरतमंद तक राहत पहुचाना का अनुकरणीय कार्य ही सही मायने मुख्यमंत्री का सादगीपूर्ण जन्मदिन मनाने की पहल होगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी अम्बाशंकर सोनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पुरुषोत्तम सोनी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री खंगार गहलोत, सेवादल के पूर्व जिला संगठन मंत्री सफी मोहम्मद रंगरेज, युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा सचिव दिनेश लखारा, अजीत के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि अनिल राठौड़ युवा नेता भंवरलाल गहलोत, समाजसेवी हनुमान परिहार आदि कांग्रेस जन व समाजसेवी मौजूद थे।