मनरेगा में एक ग्राम चार काम में
20 खेल मैदान, चारागाह विकास, नाड़ी तालाब पुनरोद्धार कार्यों के लिए 1.44 करोड़ स्वीकृत
एक आईना भारत
रिपोर्ट पदमा राम
मोदरान।,जालोर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने महात्मा गांधी नरेगा योजना में 20 खेल मैदान, चारागाह विकास, नाड़ी तालाब पुनरोद्धार कार्यों के लिए 1 करोड़ 44 लाख 76 हजार रूपये की स्वीकृतियां जारी की है।
इसके अंतर्गत आदर्श तालाब रायपुरिया विकास कार्य के लिए 29 लाख 11 हजार, सुकलिया नाड़ी खुदाई 10 लाख 63 हजार, खेल मैदान आकोली 2 लाख 33 हजार, सुजान नाड़ी खुदाई लेटा 14 लाख 76 हजार, दी गांव चारागाह विकास कार्य 14 लाख 99 हजार, नागणी 10 लाख 62 हजार, देवदा के लिए 14 लाख, खेल मैदान विकास मायलावास के लिए एक लाख 28 हजार, भेटाला 1 लाख 83 हजार, मेडा नीचला 2 लाख 43 हजार, तखतपुरा 62 हजार, देलदरी के लिए एक लाख 66 हजार, मड़गांव आदर्श तालाब के लिए 23 लाख 62 हजार, भागली सिंधलान खेल मैदान के लिए 2 लाख 49 हजार, रा.उ.प्रा.वि. रेवत के लिए 3 लाख 57 हजार, सामूजा के लिए 2 लाख एक हजार, बागोतरा के लिए 2 लाख 13 हजार, देसु 2 लाख एक हजार, रा.उ.प्रा.वि. बोकड़ा के लिए 2 लाख 53 हजार तथा ग्राम सरूपरा में खेल मैदान कार्य हेतु 2 लाख 5 हजार स्वीकृत किये गये हैं।
Tags
modran