स्वामी विवेकानंद यूथ ब्रिगेड ने की गौशाला की आर्थिक मदद
एक आईना भारत/अशोक प्रजापत
चाकसू/अशोक प्रजापत- (निस.)चाकसू क्षेत्र कुछ दिन पूर्व आए तूफानी चक्रवात से गौशाला में हुए भारी नुकसान को देखते हुए स्वामी विवेकानंद यूथ ब्रिगेड ने कामधेनु गौशाला चाकसू को आर्थिक सहायता देने का वादा किया था। यूथ ब्रिगेड ने अपना वादा पूरा किया यूथ ब्रिगेड के संस्थापक अजय पुरोहित व प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा व राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र नेता अरुण शर्मा वह दीपेश शर्मा ने गौशाला में आकर गाय को चारा खिलाया एवं गौशाला को आर्थिक सहायता प्रदान की कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है हम लोगों को गोवंश की रक्षा के लिए हमेशा आगे आना चाहिए हमारा संगठन हमेशा से सेवा के कार्यों में जुड़ा रहता है। और निरंतर कई सेवा के प्रकल्प चलाता है। इसके अलावा चाकसू में तहसील अध्यक्ष मोहित अग्रवाल की अगवाई में हमारा संगठन निरंतर सेवा के कार्य करता रहेगा। इस दौरान ओम प्रकाश यादव पवन शर्मा धर्मराज गुर्जर राहुल शर्मा सिया राम सैनी राहुल पंडित अभय शर्मा अन्य कई संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags
chaksu