जोशी संभाग व बोहरा जिलाध्यक्ष मनोनीत

जोशी संभाग व बोहरा जिलाध्यक्ष मनोनीत 
          
सोजत रोड (पाली)। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष गिरिराज आचार्य ने गुरूवार को कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 9 संभाग एवं 33 जिलाध्यक्षो का मनोनयन किया है।
       कर्मचारी संघ पाली के मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष की ओर से की गई कार्यकारिणी विस्तार में जिला शिक्षाधिकारी प्रारम्भिक कार्यालय के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजेश जोशी को संभाग अध्यक्ष एवं जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक मुख्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक मुकेश बोहरा को एक बार पुन: जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। शिक्षा विभाग के दोनो वरिष्ठ मंत्रालयिक कार्मिको के मनोनयन पर शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारियो ने हर्ष जताते हुए प्रदेशाध्यक्ष का आभार जताया है ।
और नया पुराने

Column Right

Facebook