सोनाणा जुना धाम के अध्यक्ष मुकेश सिंह राजपुरोहित का किया सत्कार

*सोनाणा जुना धाम के अध्यक्ष मुकेश सिंह राजपुरोहित का किया सत्कार*

*कोरोना योद्धा के रूप में सेवा दे रहे जुना सोनाणा धाम के अध्यक्ष का किया स्वागत*

एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित 

पाली :कोरोना योद्धा के रुप में सेवा मे जुटे जुना सोनाणा धाम के मुकेश सिंह को राजपुरोहित युवाओं ने मंदिर जाकर सत्कार स्वागत किया। मुकेश सिंह राजपुरोहित ने इस महामारी में योद्धा के रुप में तन मन धन से सेवाएं दी है इस महामारी में मुकेश सिंह राजपुरोहित ने 15000 भोजन किट बांटे, 20000 मास्क बांटे, 1000 से ज्यादा पी पी किट बांटे।पिछले दो माह से ज्यादा निष्ठापूर्वक अपनी सेवा दे रहे सोनाणा धाम के अध्यक्ष मुकेश सिंह राजपुरोहित का साफा पहनाकर सम्मान किया।कोरोना की इस महामारी में मुकेश सिंह राजपुरोहित लगातार डटे हुए हैं पत्रकार अशोक राजपुरोहित ने इस कर्तव्य भाव के लिए आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम में लालसिंह मादा, इंदरसिंह खरोकडा, राजू सिंह खरोकडा, वकील हिर सिंह मादा,गोपालसिंह चांचोडी, कुपाराम सीरवी, रुपसिंह चांचोडी, अर्जुनसिंह चांचोडी, विक्रम सिंह चांचोडी, भरत सिंह आना, श्रवण सिंह विंगरला, प्रमोद सिंह विंगरला, प्रभु सिंह शिवतलाव,किशोरसिंह खुडाला, किरण सिंह जवाली, कैलाशसिंह नाडोल, इंदरसिंह नाडोल ,अशोक राजपुरोहित मौजूद थे।
और नया पुराने