एक आईना भारत सिरोही
हितेश कुमार रावल
कालन्द्री | कोरोना आपदा के मद्देनजर क्षेत्रवासियों की जनसमस्याओं की सुनवाई व क्षेत्र के निरीक्षण के लिए सिरोही कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य ने फुंगनी ,नून ,जैला ,मड़िया ,आकुना ,ग्रामीण क्षेत्रों का दौराकर मनरेगा कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। सिरोही कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य मनरेगा स्थल पर कार्य कर रहे श्रमिकों को कोरोना महामारी के चलते सावधानी बरतने के साथ अनिवार्य रूप से मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिग रखने की गंभीरता से पालन करने की बात कही। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व मेर माड़वाडा सरपंच गुमानसिंह देवड़ा ,फुगनी सरपंच नैनसिंह राजपुरोहित ,ग्राम विकास अधिकारी जोगेश टेलर ,अर्जुनसिंह देवड़ा ,रोजगार सहायक हकमाराम मेघवाल ,नेपालसिंह देवड़ा ,रामसिंह देवड़ा ,खेताराम देवासी ,नॉटिसिह ,तोलाराम मेघवाल , नाथू देवासी ,मीठालाल पुरोहित नून ,जयपालसिंह देवड़ा ,आसूसिंह ,मौजूद रहे।
Tags
kalandri