कोरोना महामारी से बचने के लिए रंगोली बनाकर जागरूक किया

कोरोना महामारी से बचने के लिए रंगोली बनाकर जागरूक किया

कोटखावदा मोड़ व कई गांवों में भी रंगोली बनाई

एक आईना भारत/अशोक प्रजापत

चाकसू/अशोक प्रजापत-    (निस.)चाकसू उपखंड क्षेत्र में रविवार सुबह चाकसू कोटखावदा मोड़ पर कोविड-19 कोरोना महामारी से बचने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रंगोली बनाकर लोगों को जागरूक किया। मौके पर सहायक विकास अधिकारी बृजेंद्र सिंह धाकड़, सहायक अभियंता गोपाल, कनिष्ठ तकनीकी सहायक रामवतार मीणा ने फल-सब्जियों ठेले वाले लोगों को बताया कि मास्क लगाओं जीवन बचाओ, सोशल डिस्टेंस का प्रयोग करे। वही चाकसू के गांव गणेशपुरा,बाढ बाहवतान छान्देल कलां गावों में ग्राम पंचायत छान्देल कलां कनिष्ठ सहायक प्रहलाद चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न रंगों से ऱगोली बनाकर ग्रामीणों को महामारी से बचने के लिए जागरूक किया। रंगोली में भाग लेने वाली महिलाएं ममता देवी, प्रियंका देवी, तुलसी देवी, बीना देवी, संतोष देवी, चमेली देवी, सोनी देवी, ललिता देवी, पूनम शर्मा, पार्वती देवी,भूरी देवी, खुशबू देवी, अनीता देवी, गीता देवी, आशा देवी, गीता देवी,मनभर देवी अनोखा देवी, आदि महिलाओं ने रंगोली बनाकर जागरूक किया
और नया पुराने