बूथ संपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर किया सम्पर्क
एक आईना भारत
जालोर 12 जून।जालोर शहर में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव विधायक जोगेश्वर गर्ग व नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी के निर्देशन में देश में मोदी सरकार की 2.0 की कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर उनकी उपलब्धियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा जारी संकल्प पत्र घर घर जाकर सम्पर्क अभियान के तहत प्रसार प्रसार किया गया।आज मोरारजी देसाई j-66 शक्तिकेंद्र में बूथ संख्या 243 244 245 246 247 में बूथ सम्पर्क अभियान में प्रचार प्रचार किया।आज सुबह 8 बजे बूथ 243 अध्यक्ष दिनेश बारोट के बूथ में सम्पर्क किया साथ ही भामाशाहो से प्राप्त आयुर्वेदिक काढ़ा भी वितरण किया गया।साथ ही आज ही के दिन भागीरथ गर्ग व दिनेश बारोट के शादी की सालगिरह होने पर सभी ने बधाई शुभकामनाये दी।नगर अध्यक्ष ने मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी सभी बूथ अध्यक्ष को घर घर जाकर देने की बात कही।इस अवसर पर नगर परिषद सभापति गोविन्द टाक नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी दिलीप सोलंकी नगर अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा पार्षद दिनेश महावर शक्ति केंद्र संयोजक सुरेश सुंदेशा बूथ अध्यक्ष व पार्षद दिनेश बारोट ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष दिलीप सोलंकी चन्द्रकांत सुंदेशा रतन सुथार वसीम खान महबूब खान रंगाराम सरगरा सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
jalore