*भीनमाल में बांध के विकास व सौंदर्यकरण का शुभारंभ*
भीनमाल में आज बाल समंद बांध के विकास व सौन्दर्यकरण के कार्य का शुभारंभ किया गया। सौन्दर्यकरण को लेकर शहर के जनप्रतिनिधियों,सामाजिक संगठनो, शहर के गणमान्य नागरिको के साथ बैठक कर चर्चा की। जिसमे बाल समंद को विकसित करने का निर्णय लिया गया था। बाल समंद बांध में नदी व नालो से आने वाले रास्तो पर किये गये अवैध अतिक्रमणो को हटाये जाकर बांध की सफाई करवाई जायेगी बांध में पानी की क्षमता बढ़ाई जायेगी। जिससे आस पास के इलाके में पानी का लेवल बढेगा व किसानों को फायदा मिलेगा। भीनमाल उपखंड अधिकारी अवधेश मीना व क्षेमंकरी माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदारसिंह ऑपावत सहित कई जनप्रतिनधिओ ने नींव रखी। बांध को अहमदाबाद की काकरिया झील की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। जिससे जल सरक्षंण होगा व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।इस मौके तहसीलदार कालूराम कुम्हार,नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रेमराज बोहरा,पार्षद तेजाराम सोनी, जयसिंह राव,शेखर व्यास अशोक सेठ, भरतसिंह भोजानी,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Tags
bhinmal