दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान की नई कार्यकारिणी गठित..
एक आईना भारत/अशोक प्रजापत
चाकसू/अशोक प्रजापत- शिक्षित समाज विकसित समाज की अवधारणा पर जरूरतमंद बच्चो के लिए कार्य कर रही दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान ने सदस्यों की सहमति से आगामी दो वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया। संस्थान के संरक्षक भागीरथ प्रजापति ने बताया की बलवंत प्रजापति को अध्यक्ष, गिर्राज प्रजापति को कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश प्रजापति को उपाध्यक्ष, सीताराम प्रजापति को महामंत्री और ज्योति प्रकाश प्रजापति को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया.... नई कार्यकारिणी बनते ही समाज के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई और अंत में पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई..अध्यक्ष बलवंत प्रजापति ने युवाओं का आह्वान किया कि काम के बलबूते अपनी पहचान बनाए और समाज में एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाए।
Tags
chaksu
