चारण राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे महामंत्री मनोनीत

चारण राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे महामंत्री मनोनीत 

एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित 


पाली: अखिल भारतीय चारण गढवी महिला महासभा द्वारा सुमन चारण को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महामंत्री मनोनीत किया गया| इसको लेकर चारण समाज मे हर्ष की लहर है। वही चारण के मनोनीत होने से समाज मे नई उम्मीदों के साथ महिलाओं की अपेक्षाये समाज की इस संस्था से बढ़ गयी है, चारण हमेशा महिलाओं व बालिकाओ के उत्थान कार्य हेतु लगातार आगे रहती है। वर्तमान में सुमन चारण छात्रावास अधीक्षक के पद पर खौड मे कार्यरत है ,लाडो स्पोर्ट्स अकेडमी में पाली जिला अध्यक्ष है तथा लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष लक्मणसिंह राठौड ने भी इनके कार्यो की सराहना की है। चारण के जनहित के सेवाा कार्यो को लेकर हमेशा से ही सेवाभावी होने के कारण तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे सेवा कार्य को लेकर अखिल भारतीय चारण गढवी महासभा के माननीय अध्यक्ष सीडी देवल व कार्यकारी अध्यक्ष ओंमकारसिंह लखावत से एकमत चर्चा कर ,समाज के शीर्ष वरिष्ठों की अनुशंषा पर अखिल भारतीय चारण गढवी महिला महासभा अध्यक्ष चंद्रिका गढवी ने सुमन चारण को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महामंत्री  पद पर मनोनीत किया| स्काउट गाइड यूनिट लीडर के तौर पर चारण ने कोविड-19 में मानव सेवा का उत्कृष्ट कार्य कर मानवता की मिसाल कायम की है| जिसको लेकर चारण ने समूची कार्यकारिणी का जताया आभार।  चारण हमेशा सेवा कार्य में सर्वश्रेष्ठठ रही है |
और नया पुराने