त्रिवेदी बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष
ललित तिवारी/सोजत रोड। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी मे सोजत के एडवोकेट पंकज त्रिवेदी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देश अनुसार जिला अध्यक्ष मंशाराम परमार ने यह नियुक्ति दी।
त्रिवेदी छात्र जीवन मे अखिल भारतीय विधार्थी परिषद मे जिला व संभाग स्तर पर कई जिम्मेदारी निभाते हुए, भाजयुमो मे जिला महामन्त्री, संभाग प्रभारी, नगर पालिका मे पार्षद , सौंदर्यकरण समिति अध्यक्ष, शहर मण्डल मे महामन्त्री, दो बार भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक जैसे दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। लंबे समय से संगठन मे सभी को साथ लेकर चलना, सरल स्वभाव व कुशल वक्ता होने से त्रिवेदी की सभी वर्गो मे अच्छी पकड़ है। सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं द्वारा त्रिवेदी की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, सांसद पी पी चौधरी व विधायक शोभा चौहान का आभार जताया। त्रिवेदी के उपाध्यक्ष बनने पर सोजत रोड नगर भाजपा अध्यक्ष दिलीप खाटेड,उपाध्यक्ष अनिल शर्मा,शिवचन्द दाधीच,ज्ञानचंद उपाध्याय, मनीष जेन,विजय सिंह,महेन्द्र सांखला,राजेन्द्र सिंह सांखला, सुनील अखावत सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।
Tags
sojat