पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


एक आईना भारत


 मोदरान।,माण्डवला कस्बे के रामदेव मंदिर प्रांगण में आज स्थानीय मेघवाल समाज के युवाओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण दिवस मनाया। इस दौरान स्थानीय वार्ड पंच भगवानाराम मेघवाल ने युवाओं को संदेश देते हुए बताया की युवाओं को पौधरोपण को जिम्मेदारी के रूप में लेना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। पर्यावरण का संतुलन बनाने में पेडो की भूमिका महत्वपूर्ण है।पेड़ हमें शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं जो मानव जीवन के लिए आवश्यक है। धरती के कटान को रोकने में भी पौधे सहायक है। वार्ड पंच भैराराम ने बताया की भारत की संस्कृति एवं सभ्यता वनों में ही पल्लवित तथा विकसित हुई है। यह एक तरह से मानव का जीवन सहचर है। पौधरोपण से प्रकृति का संतुलन बना रहता है। वार्ड पंच रमेश कुमार ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा की पौधरोपण मानव समाज का सांस्कृतिक दायित्व है , पौधरोपण हमारे जीवन को सुखी संतुलित बनाए रखने में मदद करताहै। इस दौरान तगाराम राठौड़ फताराम विराश, मेघाराम, सुजाराम, जबराराम, गौतम विराश, दिनेश विराश,धीरज विराश आदी मौजुद थे।
और नया पुराने