खरोकडा के युवाओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का लिया प्रण
एक आईना भारत / अशोक राजपुरोहित
पाली : रानी पंचायत समिति के गांव खरोकडा में युवाओं ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया। इस दौरान भाजपा खौड मंडल के अध्यक्ष हुकम सिंह खरोकडा और पत्रकार अशोक राजपुरोहित के नेतृत्व में गांव के युवाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का प्रण लिया। एक आईना भारत के संवाददाता अशोक राजपुरोहित ने कहा कि पेड़ पौधे पृथ्वी का श्रृंगार होते हैं। पेड़ों का अंधाधुंध कटान होने से प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं, जिससे जीवन भी खतरे में पड़ रहा है। अशोक राजपुरोहित ने कहा कि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए हमें बढ़ चढ़कर वृक्षारोपण करना होगा।इस दौरान खौड मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह,पत्रकार अशोक राजपुरोहित, मनोहर सिंह, दिलीप सिंह, प्रकाश जोगसन, कमलेश जोगसन, भारत सिंह परिहार, राकेशसिंह,विनोद जीवाराम,हुकम,प्रहलाद,राहुल,सुरेश,भावेश रिषिकेश आदि ने बढ़ चढ़कर वृक्षारोपण कर, पर्यावरण व जल संरक्षण का प्रण लिया। अशोक राजपुरोहित ने लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की।
Tags
pali