*संवेदना फाऊंडेशन ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*
एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित ने
पाली : पुरे भारतवर्ष में विभिन्न सामाजिक और शिक्षण संस्थाओ ने पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस मना रहे हैं इसी मौके पर संवेदना फाऊंडेशन ने वृक्षारोपण सह पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ संवेदना फाऊंडेशन के अध्यक्ष विनोद चालके ने लाटवन स्कूल में 30 पौधे लगाकर किया। विनोद चालके ने पौधा लगाएं -जीवन बचाएं का नारा देते हुए कहा कि पौधा हमारे जीवन का अभिन्न अंग है,इसके बिना हमारा जीवन बेमानी है संवेदना फाऊंडेशन के उपाध्यक्ष अशोक राजपुरोहित ने कहा है कि हम पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाते हुए जल संकट से भी हद तक निजात पा सकते हैं संवेदना फाऊंडेशन ने मंडणगड की लाटवन स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा व संरक्षण का संकल्प लिया। संजय घाडगे ने कहा कि अपने स्वार्थ पूर्ती के लिए लगातार हम प्राकृतिक संपदाओं को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस मौके पर मुख्याध्यापक खाडे, मनोज, इंगले, संस्था के अध्यक्ष विनोद चालके, संजय घाडगे, नरेश गायकवाड,विष्णु गायकवाड मौजूद रहे।
Tags
pali