गिरधारी सिंह ने अपना जीवन जन सेवा में समर्पित किया - जाखड़।

गिरधारी सिंह ने अपना जीवन जन सेवा में समर्पित किया - जाखड़।  

एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित 
                                                        पाली:निकटवर्ती ग्राम  ठाकुरला में आज पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, एवं केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिशुपाल सिंह निम्बाडा, ग्राम पंचायत ठाकुरला के पूर्व सरपंच गिरधारी सिंह के स्वर्गवास पर उनके निवास पर पहुँच कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिवार जन को सांत्वना प्रकट की, इस श्रद्धांजलि सभा में बद्रीराम  जाखड ने कहा की गिरधारी सिंह के निधन से हमने एक समर्पित जन सेवक को खोया है जिसकी कमी सदैव रहेगी। निम्बाड़ा ने गिरधारी सिंह  को एक सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व का धनी बताते हुए इसे एक अपूरणीय क्षति बताया, इस श्रद्धांजलि सभा में पूर्व पार्षद जयसिंह  सोकडा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओम सिंह ठाकुरला, कांग्रेस जिला सचिव चन्द्रपाल सिंह पुनायता, भीम सिंह एंदला, रविन्द्र सिंह एंदला, पप्सा ठाकुरला, भीमसिंह, मुलसिंह,  महेंद्र सिंह, अशोक सिंह, मांगुसिह, नारायण सिंह, सुरेन्द्र, कमल, गणपत सिंह, सहित ग्रामीणों ने शामिल होकर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
और नया पुराने