भगवान श्री दक्ष प्रजापति महाराज की जयन्ती घर-घर में मनाई।

भगवान श्री दक्ष प्रजापति महाराज की  जयन्ती घर-घर में मनाई।

एक आईना भारत/अशोक प्रजापत


चाकसू/अशोक प्रजापत-   दक्ष प्रजापति महाराज से प्रार्थना करी कोरोना महामारी से आमजन को छुटकारा मिले-प्रजापति रविवार को भगवान श्री दक्ष प्रजापति महाराज की जयन्ती के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ राजस्थान प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों व जिला व तहसील के समस्त पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने घरों पर परिवार के साथ भगवान श्री दक्ष प्रजापति महाराज की पूजा अर्चना की गई।
राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राजस्थान प्रभारी सुरेश प्रजापति ने अपने निवास पर सोशल डिस्टेंस व मास्क लगाकर भारत सरकार की एडवाईजरी की पालना करते हुए अपने परिवार के साथ भगवान श्री दक्ष प्रजापति महाराज की जयन्ती पर विधिवत पूजा अर्चना की।  जिसमें महाराजा श्री दक्ष प्रजापति के जीवन पर प्रकाश डाला एवं सदैव आगे बढऩे का संकल्प लिया। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बत्तीलाल फुलवाड़ा, प्रदेश मुख्य महासचिव अमर सिंह सलावद, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवचरण कुम्हार, युवा तहसील अध्यक्ष गंगापुर सिटी गजानन्द प्रजापति, युवा जिला मिडिया प्रभारी पुरुषोत्तम प्रजापति, युवा जिला महासचिव कमल लाल प्रजापति, युवा जिला अध्यक्ष राकेश प्रजापति, प्रदेश महासचिव सुनील प्रजापति ने दक्ष प्रजापति महाराज की अपने-अपने घरों पर परिवार के साथ पूजा अर्चना की। सभी पदाधिकारियों द्वारा जरूरतमंदों की सेवा व शिक्षा व राजनीतिक में अधिक भागीदारी निभाने के लिए पूर्ण करने का संकल्प लिया। राजस्थान प्रभारी सुरेश प्रजापति ने कहा कि समाज ऐसी जयन्ती पर शोभायात्रा निकालने व सामुहिक कार्यक्रम करने से समाज में एकता की भावना होती है राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के अलावा सभी प्रजापति /कुम्हार समाज के समाज बन्धुओं ने अपने-अपने घरों पर पूजा अर्चना की गई।
और नया पुराने

Column Right

Facebook