कोरोना काल में ऑनलाईन मनाई गुरू पूर्णिमा, जम कर किया दान पूण्य

एक आईना भारत
मारवाड़ जंक्शन (जयवर्धन सिंह)

क्षेत्र के दुदौड़ ग्राम व आस पास के क्षेत्रों में गुरू पूर्णिमा मनाई गई व जमकर दान पूण्य किया। पूर्णिमा पर लोगों ने रविवार को पुण्य नक्षत्र में स्नान किया। फिर दान कर गुरु के प्रति कृतज्ञता जताई। मंदिरों में दर्शन के लिए भी श्रद्धालु जुटे। पूरे दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
गुरु पूर्णिमा पर्व रविवार को आस्था, श्रद्धा और सादगी से मनाई गई। लोगों ने सुबह पुण्य नक्षत्र में स्नान के बाद पूजन और दान किया। गुरु के प्रति कृतज्ञता जताते हुए लोगों ने आशीर्वाद लिया और मंदिर दर्शन को भी गए। कोरोना काल में गुरु के प्रति ऑनलाइन भी कृतज्ञता जताई गई। व रात्री में मंदिरों में महिलाएं एकत्रित होकर सोशल डिस्टेंस का पालन कर गुरू को याद करते हुए गित गाए।

और नया पुराने