प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी गई

 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी गई 

एक आईना भारत/संवाददाता अशोक प्रजापत


चाकसू/( संवाददाता अशोक प्रजापत)  (निस.) चाकसू उपखण्ड क्षेत्र के आकोडिया में ग्राम सेवा सहकारी समिति निमोड़िया के कृषि पर्यवेक्षक योगेश जैन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी गई। कृषि पर्यवेक्षक ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि फसल बीमा किसान की इच्छा  पर निर्भर हो ऐसा माननीय प्रधानमंत्री ने किया है। पहले किसान क्रेडिट कार्ड एवं सहकारी समिति के ऋण में से बिना किसान की अनुमति के ही फसल बीमा की राशि काटी जाती थी। लेकिन अब किसान की अनुमति के बाद ही बीमा की राशि खाते से काटी जायेगी। जो किसान बीमा नहीं करवाना चाहते हैं उनके खाते से बीमा की राशि नहीं काटी जायेगी। साथ ही किसानों ने यह मांग भी रखी कि जिन किसानों के फसल बीमा राशि काटी जाती है उन्हें पूर्ण रसीद प्रदान की जावे जिसमें यह स्पष्ट लिखा हो कि किस-किस आपदा मौसमी कारणों से फसल बीमा की राशि का बीमा कंपनी के द्वारा भुगतान किया जाता है। ताकि किसान भली-भांति समझ कर बीमा की राशि के क्लेम आवेदन कर सकते हैं वर्तमान में ओलावृष्टि एवं टिड्डियों के कारण सभी किसानों का नुकसान हुआ है। जानकारी के अभाव में कोई भी किसान इनका लाभ नहीं ले पा रहा है।  इस दौरान मदनलाल आकोडिया, रमेश तिवाह़ी, रामभजन गुर्जर कैलाश जोशी, कानाराम गुर्जर,  रामनारायण प्रजापत एवं अन्य  किसान मौजूद रहे।
और नया पुराने