समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा माजीसा मित्रमंडल*

*समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा माजीसा मित्रमंडल*

बच्चों को बांटी निशुल्क पुस्तकें, पुस्तक पाकर खिले बच्चों के चेहरे

एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित 


पाली:समाजसेवा में माजीसा मित्रमंडल का नाम भी अग्रणी है। कोरोना महामारी में अहमदाबाद में माजीसा मित्रमंडल ने विभिन्न तरीकों से अपना सामाजिक दायित्व निभाया है। समाजबंधु विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से भी तन, मन और धन से कोरोना को हराने और जरूरतमंदों की सेवा में जुटे हुए हैं। माजीसा मित्रमंडल लाॅकडाउन में 56 दिनो तक जरूरतमंद लोगो को राशन किट वितरण किए। माजीसा मित्रमंडल के तत्त्वाधान में आठवी से लगाकर बारहवी तक के छात्रों को निशुल्क बुक वितरण किये। माजीसा मित्रमंडल के अध्यक्ष किशोर सिंह राजपुरोहित ने कहा कि समाज सेवा के लिए समर्पित कोरोना महामारी का हम सभी मिलकर मुकाबला कर रहे हैं।माजीसा मित्रमंडल भी अपना सामाजिक दाायित्व सिद्दत से निभा रहा है। निस्वार्थ भाव से कर रहे सेवा माजीसा मित्रमंडल के सदस्य निस्वार्थ भाव से सेवा में जुटे हुए हैं।
और नया पुराने